अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चित्रगुप्त घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
नर्मदापुरम। शहर में अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा प्रति रविवार की तरह इस रविवार को भी चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया ,घाट पर साफ सफाई की। घाट के किनारे से कचरा कूड़ा और घाट के किनारे सीढ़ियों पर जमी काई को निकाला । घाट पर फूल माला और अन्य चीजों को निकाल कर डस्टबिन में डाला गया नर्मदा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए यह कार्य समाज द्वारा किया जाता है। इस मौके पर मंजू श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा प्रीति खरे, सुमन वर्मा, जानकी , अनीता वर्मा, अदिति वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, अभय वर्मा, सी बी खरे, केशव देव वर्मा, मनोज वर्मा विजय वर्मा, लालता प्रसाद, आदित्य आदि मौजूद थे।
Related posts:
लोक सभा सांसद की अनुशंसा पर 04 निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 96 हजार 280 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
April 12, 2026मध्य प्रदेश
राज्य सभा सांसद की अनुशंसा पर 01 निर्माण कार्य हेतु पांच लाख 20 हजार 696 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति ...
April 12, 2026मध्य प्रदेश
वर्क फ्राम होम का टास्क देकर धौखाधड़ी करने के मामले में थाना इटारसी पुलिस को मिली सफलता, तीन आरोपियो...
April 12, 2026मध्य प्रदेश
