Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अखिल भारतीय कायस्थ समाज ने माँ नर्मदा के घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान, पक्षियों के लिए ‘नीर पखेरू’ सकोरा अभियान का किया शुभारंभ

नर्मदापुरम। संस्कारधानी नर्मदापुरम में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा सेवा और श्रद्धा का एक अनुपम संगम देखने को मिला। नगर पालिका अभय वर्मा उपाध्यक्ष एवं समाज की मातृशक्ति के नेतृत्व में कोरीघाट स्थित चित्रगुप्त घाट पर विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने न केवल घाटों को गंदगी मुक्त किया, बल्कि मूक पक्षियों के लिए ‘सकोरा’ बांधकर जीव-दया का अनूठा उदाहरण भी पेश किया। नर्मदा स्वच्छता आस्था और कर्तव्य का समन्वय अभियान की शुरुआत चित्रगुप्त घाट की साफ-सफाई से हुई। समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने श्रमदान करते हुए घाट पर पड़े कचरे, प्लास्टिक, पॉलिथीन और पुराने वस्त्रों को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी विजय वर्मा ने कहा कि मां नर्मदा हमारी जीवनदायिनी हैं, उन्हें स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि नर्मदा तट की स्वच्छता के साथ-साथ यहाँ चहकने वाले पक्षियों का जीवन बचाना भी हमारा धर्म है। इन सकोरों में जल भरकर हम न केवल पक्षियों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने ऋण को भी चुका रहे हैं। कलेक्टर के ‘नीर पखेरू’ अभियान को बनाया जन-आंदोलन
नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा की दूरदर्शी पहल ‘नीर पखेरू’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाज के साथ मिलकर चित्रगुप्त मंदिर और घाट के आसपास के पेड़ों पर मिट्टी के सकोरे लटकाए। इन सकोरों में पानी और दाने की व्यवस्था की गई। उन्होंने अपील की कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक नागरिक अपने घर और सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें। सकोरा बांधना एक मानवीय पहल है जो हमें जीव-मात्र के प्रति संवेदनशील बनाती है, ताकि इस तपती धूप में कोई भी पक्षी प्यासा न रहे। सेवा का संकल्प निरंतरता के लिए एक व्यक्ति की व्यवस्था सुनिश्चित समाज के वरिष्ठ सदस्य सुनील राय ने उपस्थित जनसमूह के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि जब घाट साफ रहेंगे, तभी हमारी आस्था का केंद्र सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सकोरा अभियान की निरंतरता पर जोर देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि इन सकोरों की सार्थकता बनाए रखने के लिए समाज द्वारा वहाँ एक व्यक्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है, जो प्रतिदिन और निरंतर इन सकोरों में दाना और पानी डालने का कार्य करेगा। इस स्थाई व्यवस्था से भीषण तपिश में भी पक्षियों की सेवा का यह अनुष्ठान बिना किसी बाधा के अनवरत चलता रहेगा। मातृशक्ति का संकल्प “स्वच्छ घाट, आस्था का पाठ अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि भंडारे के उपरांत गंदगी न फैलाएं। साथ ही उन्होंने सकोरा अभियान पर कहा कि मातृशक्ति ने आज संकल्प लिया है कि वे घाटों की स्वच्छता के साथ इन सकोरों की देखभाल भी करेंगी। पक्षियों के लिए दाना-पानी उपलब्ध कराना हमारी संस्कृति का हिस्सा है, जिसे हम ‘नीर पखेरू’ अभियान के माध्यम से घर-घर तक पहुँचाएंगे। प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति इस पुनीत सेवा कार्य में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, गुड्डू वर्मा, सी.बी. खरे, विजय वर्मा, सुनील राय, मनोज वर्मा, लालता प्रसाद के साथ ही मातृशक्ति टीम से जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, प्रीति खरे, जानकी, ममता तिवारी, अदिति वर्मा और प्रिया श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

About The Author