NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कल 18 मार्च को सेठानी घाट पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 

नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम व्दारा 21 वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नवसंवत्सर गुडीपड़वा की पूर्व संध्या पर अखिल कवि सम्मेलन का आयोजन 18 मार्च दिन बुधवार को रात्रि 9 बजे से सेठानी घाट पर आचार्य पा. सौमेश परसाई के मुख्यातिथि एंव जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो,साहित्यकारो की विशिष्ट अतिथि मे किया जा रहा है।
केप्टिन करैया ने बताया की जिसमें देश के मौलिक स्थापित कवि गण माँ नर्मदा की कलकल धारा के साथ स्वर साधना करेंगे।
हंस राय ने बताया की आमंत्रित कविगण डाँ. आदित्य जैन कोटा ,कौशल सक्सेना रायसेन, दीपक दनादन भोपाल,दिनेश याज्ञनिक देवनगर,डाँ.रानू रुही जबलपुर, महेन्द्र मधुर आष्टा, अमित बिल्लौर सोहागपुर, विनोद सनोडिया सिवनी, विकास बैरागी नरसिंहपुर, मंयक शर्मा भिलाई, दर्शन लौहार रतलाम अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर नर्मदा आव्हान सेवा समिति देश के प्रसिद्ध कवि कौशल सक्सेना जो निरंतर 21वर्षों से कुशलता पूर्वक एंव उत्कृष्ट मंच संचालन कर रहे है। को स्व.श्री संतोष इंकलाबी की स्मृति मे साहित्य गौरव से सम्मानित करेगी।

 

About The Author