राज्य सभा सांसद निधि से 02 निर्माण कार्यो के लिए 02 लाख 98 हजार 875 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
नर्मदापुरम । राज्य सभा सांसद से प्राप्त प्रस्ताव पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा सांसद निधि से 02 निर्माण कार्यो के लिए 02 लाख 98 हजार 875 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया से प्राप्त प्रस्ताव पर सांसद निधि से ज्ञानमुद्रा इंग्लिश मीडियम स्कूल नर्मदापुरम में फर्नीचर 40 सेट प्रदाय करने के लिए 01 लाख 64 हजार 375 रूपये एवं ज्ञानमुद्रा इंग्लिश मीडियम स्कूल नर्मदापुरम में ही 05 कम्प्यूटर सेट प्रदाय करने के लिए 01 लाख 34 हजार 500 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Related posts:
विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर समिति ने किया पौधारोपण
June 6, 2026मध्य प्रदेश
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: नर्मदांचल पत्रकार एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण
June 5, 2026निमच
पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड(वेलोसिटी माइनिंग)रेत कंपनी द्वारा एक पेड़ मां के नाम किया वृक्षारोपण ।
June 5, 2026मध्य प्रदेश
