राज्य सभा सांसद निधि से 02 निर्माण कार्यो के लिए 02 लाख 98 हजार 875 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
नर्मदापुरम । राज्य सभा सांसद से प्राप्त प्रस्ताव पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा सांसद निधि से 02 निर्माण कार्यो के लिए 02 लाख 98 हजार 875 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया से प्राप्त प्रस्ताव पर सांसद निधि से ज्ञानमुद्रा इंग्लिश मीडियम स्कूल नर्मदापुरम में फर्नीचर 40 सेट प्रदाय करने के लिए 01 लाख 64 हजार 375 रूपये एवं ज्ञानमुद्रा इंग्लिश मीडियम स्कूल नर्मदापुरम में ही 05 कम्प्यूटर सेट प्रदाय करने के लिए 01 लाख 34 हजार 500 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Related posts:
भोपाल से आया 50 कलाकारों का दल गुरुवार को नर्मदा महाविद्यालय में होगा भव्य महानाट्य ।
April 22, 2026मध्य प्रदेश
किरार समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में 48 नवयुगल जोड़े ने थमा एक दूसरे का हाथ।
April 22, 2026नर्मदापुरम
जनसुनवाई में गर्मी से राहत के लिए आवेदकों को पिलाया गया शरबत,कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अच्छी पहल ।
April 21, 2026नर्मदापुरम
