NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अग्निहोत्री गार्डन में एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने किया ‘विक्टोरियस क्रिकेट कप’ का भव्य शुभारंभ

नर्मदापुरम। शहर के अग्निहोत्री गार्डन में विक्टोरियस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। खेल के इस उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी अभिषेक राजन, पूर्व न्यायाधीश गिरीश दीक्षित और डॉ. अतुल सेठा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राकेश फौजदार और खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल भी गरिमामय रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को क्रिकेट किट भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की ।

शुभारंभ के अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने कहा कि “मैदान पर पसीना बहाना केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से लड़ने का अभ्यास है। खेल हमें जीत में विनम्रता और हार में धैर्य रखना सिखाता है। मैदान से निकलने वाली ऊर्जा युवाओं में सकारात्मकता और अनुशासन का संचार करेगी। हर खिलाड़ी पूरी खेल भावना और निष्ठा के साथ खेलें, क्योंकि खेल ही वह कड़ी है जो समाज को स्वस्थ और एकजुट रखती है।”

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पत्रकार 11 और डॉक्टर 11 के बीच खेला गया। पत्रकार 11 के कप्तान प्रफुल्ल तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 65 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। कप्तान प्रफुल्ल तिवारी और कुणाल तिवारी की शानदार बल्लेबाजी रही, जिन्होंने मैदान पर बेहतरीन कप्तानी पारी खेली। वहीं, पत्रकार टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक मालवीय ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर 11 की टीम ने डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. विजय छाबड़िया और कप्तान डॉ. राजकुमार गक्खर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर महज 6 ओवरों में मैच जीत लिया। डॉ. अनुराग तिवारी और प्रफुल्ल तिवारी को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए संयुक्त रूप से ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकारों की रही उपस्थिति

अग्निहोत्री गार्डन में आयोजित इस मैच के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। इसमें मुख्य रूप से पुरुषोत्तम मालवीय, राजेश तिवारी, राजीव अग्रवाल, विजय कुमार कुंभारे, प्रदीप गुप्ता, दया रामपाल, इंद्र कुमार सोनी, सीमा केतवास, हेमंत राजपूत, मनोज सोनी, अभिषेक मालवीय, श्री शर्मा और गोविंद चौधरी सहित कई पत्रकारों ने शिरकत की और आयोजन की शोभा बढ़ाई।

आगामी कार्यक्रम

विक्टोरियस क्लब के संरक्षक  मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि कल अग्निहोत्री गार्डन के मैदान पर दो और रोमांचक मैच होंगे प्रातः 7:00 बजे: MPCA क्रिकेट क्लब और GCA के बीच मुकाबला एवं शाम को अनंत विक्टोरियस क्रिकेट क्लब बनाम यंग ब्राइट क्रिकेट क्लब (सिवनी मालवा) के बीच मुकाबला होगा ।

About The Author