Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पत्रकार स्व. प्रशांत दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर नर्मदांचल पत्रकार संघ के नए भवन का हुआ लोकार्पण

1 min read
पत्रकार स्व. प्रशांत दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर नर्मदांचल पत्रकार संघ के नए भवन का हुआ लोकार्पण

पत्रकार स्व. प्रशांत दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर नर्मदांचल पत्रकार संघ के नए भवन का हुआ लोकार्पण

पत्रकार स्व. प्रशांत दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर नर्मदांचल पत्रकार संघ के नए भवन का हुआ लोकार्पण

जिला ब्यूरो संजय मालवीय : पत्रकार स्व. प्रशांत दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर नर्मदांचल पत्रकार संघ के नए भवन का हुआ लोकार्पण

विधायक सीताशरण शर्मा और नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भवन में होगी सभी सुविधाएं

नर्मदापुरम। शहर में पत्रकारों के लिए नए भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रविवार को पत्रकार स्व. प्रशांत दुबे की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर पर किया गया। विधायक सीता स्वयं शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दी प्रज्वलित किया। इसके बाद पत्रकार स्व. प्रशांत दुबे को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्व. प्रशांत दुबे के बड़े भाई संजीव दुबे मौजूद रहे। नर्मदांचल पत्रकार संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया।

पत्रकार होता है चौथा स्तंभ:विधायक

लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सीताशरण शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है। लोकतंत्र की बातों को पहुंचाने के लिए पत्रकार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया सहित सोशल मीडिया से लोगों तक सकारात्मक बातें पहुंचती हैं। स्व. प्रशांत दुबे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। स्व. दुबे को मप्र विधानसभा दीर्घा समिति का सदस्य भी बनाया गया था। आज उनकी स्मृति में भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया है।

उन्होंने कहा कि कई दिनों से इस भवन की मांग की जा रही थी। पत्रकारों के बैठने के लिए एक स्थान मिला है। आगे इसका और विस्तार किया जाएगा। इसको डबल मंजिल कर लाइब्रेरी सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पत्रकार एक जगह बैठकर मीटिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही पत्रकारों के आयोजन भी यहां पर हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पत्रकारों के लिए यह बड़ी सौगात है। इसके साथ ही नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि पत्रकारों के लिए सभी सुविधाएं नगर पालिका उपलब्ध कराएगी। पार्षद रिचा तिवारी ने भी हर संभव मदद की बात कही । उन्होंने कहा कि नर्मदांचल पत्रकार संघ के पदाधिकारी और सदस्यों बैठने के लिए एक नया भवन मिल गया है। इस सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा। इस अवसर पर मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने कहा कि स्व. प्रशांत दुबे एक नेक और निष्पक्ष पत्रकार थे। उन्होंने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई, उनके चले जाने से आज जितनी क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। पत्रकार भवन बनाने की उनकी इच्छा थी, जिसको लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं। आज उनका यह सपना हम सभी मिलकर पूरा कर रहे हैं, यही उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि है और इस भवन के माध्यम से वह हमेशा हमारी स्मृति में रहेंगे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, विधायक प्रतिनिधि महेन्द यादव ने भी अपने विचार रखे।

पत्रकारों का किया सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सीता सरन शर्मा ने पत्रकारों को विशेष योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। महिला पत्रकार हिना खान, नेहा मालवीय और नेहा थापक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए अनेक गणमान्य

नर्मदांचल पत्रकार संघ के भवन लोकार्पण कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक सीता शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, पार्षद रिचा तिवारी, पार्षद बिंदिया मांझी, पार्षद श्रीमती निर्मला हंस राय, पार्षद वंदना चुटीले, जितेन्द्र तिवारी, गोलू तिवारी, राजेश तिवारी, विवेक भदौरिया, अधिवक्ता गोविन्द तिवारी, पंकज पाण्डेय, कान्ट्रेक्टर राजकुमार पटेलसहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नर्मदांचल पत्रकार संघ के संरक्षक प्रफुल्ल तिवारी, बलराम शर्मा, अध्यक्ष आशीष दीक्षित, सचिव आत्माराम यादव, संजय मालवीय, श्याम राय,मनोज सोनी, राजेश तिवारी, विजय कुम्भारे, कैप्टन करैया, विपिन महंत, संजय उपाध्याय, मदन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, मनोज चौरे, रूवेज पठान, सचेन्द श्रीवास्तव, मुकेश भदौरिया, हेमंत राजपूत, दिनेश शर्मा, सूर्यकांत पौराणिक, इंद्रकुमार सोनी, दया पाल, दुर्गेश परमाल, राज घ्यारे, गोविन्द चौधरी, संदीप चतुर्वेदी शोभापुरम, महेश यादव, गोलू अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply