Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

*”पचमढ़ी महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस”* शासकीय महाविद्यालय पचमढ़ी की रा.से.यो.इकाई के तत्वावधान में रासेयो स्थापना दिवस की 54 वीं वर्षगांठ मनाई गई।

1 min read

संवाददाता साहिल डागोरिया की रिपोर्ट : कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं रासेयो के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र के समक्ष दीपप्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और दीक्षा ,तनीषा एवं बबली धुर्वे के स्वागत गीत से हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष श्री प्रवीण कोरी जी , महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस. शेखर एवं विशेष अतिथि नीरज यादव जन भागीदारी सदस्य के आथित्य में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉ ज्योति बघेल द्वारा वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । भूतपूर्व स्वयंसेवकों ने अपना शिविर तथा नियमित गतिविधियों का अनुभव अतिथियों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों से साझा किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस.शेखर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ;क्रीड़ा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश पटेल ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया एवं मुख्य अतिथि श्री प्रवीण कोरी जी ने भी पूर्व स्वयंसेवक के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा ‘बी’ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई डॉ प्रफुल्ल कुमार टेभरेकर एवं आभार डॉ ज्योति बघेल द्वारा दिया गया । इस अवसर पर सुश्री दीपाली जैन ,डॉ लीना तिवारी , सुरेश कुमार दहीकर , मोहित , शारिक, पीयूष , रितिका , प्रीति, रूपाली ,रौनक ,जसमन, ऋषि आलिया, भूतपूर्व स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply