Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भगवान चित्रगुप्त पर टिप्पणी करने को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा से माफी मांगने की मांग,अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने कहा समाज की भावनाएं आहत

1 min read

नर्मदापुरम।अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति
ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भगवान चित्रगुप्त पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने की मांग की है। अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त पर इस प्रकार की टिप्पणी से समाज आहत है। माफी की मांग करने वालों में सुमन वर्मा , प्रीती खरे, रश्मि सक्सैना , मंजू श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, शीतल सक्सेना, सारिका सक्सेना, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंजू वर्मा, विनीत वर्मा, सविता सक्सेना, बबीता सक्सेना , गुनगुन खरे, मनोज वर्मा, बंटी वर्मा , गुड्डू वर्मा , अभिषेक सक्सेना , रश्मि वर्मा, अश्वनी वर्मा , अशोक वर्मा, विजय वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, केशव देव वर्मा, सी बी खरे, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव , सुनील सक्सेना, जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा, सुमन वर्मा, मंजू श्रीवास्तव ,प्रीति खरे , ऊषा वर्मा, शीतल श्रीवास्तव, सारिका सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अदिति वर्मा , गुनगुन खरे, पीहू वर्मा, रश्मि वर्मा सहित अनेक लोग शामिल हैं। इन्होंने कथा वाचक पंडित मिश्रा से कहा कि  इस प्रकार की टिप्पणी भगवान चित्रगुप्त पर करना अच्छा नहीं है। समाज से उन्हें माफी मांगना चाहिए । समाज का कहना है कि पंडित मिश्रा को अपने शब्दों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए। कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त को बहुत सम्मान देते हैं और उनकी टिप्पणियों से आहत महसूस कर रहे हैं। पंडित मिश्रा  अपनी गलती को स्वीकार करें और माफी मांगें।

 

About The Author

Leave a Reply