Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

थाना कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर बालागंज से 63 लीटर अवैध देशी शराब जप्त, कीमत 21,000/- रुपये

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली के अंतर्गत अवैध रूप से शराब विक्रय के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब विक्रय से जुड़ी महिला गुड्डी बाई मेषकर और उसका लड़का विवेक मेषकर ने अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर रखा है जिस पर रविवार को थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा हमराह स्टाफ के मुखबिर सूचना पर आरोपिया गुड्डी बाई मेषकर पति स्व ब्रह्मा मेषकर उम्र 45 साल निवासी बालागंज नर्मदापुरम स्थित आरोपिया के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के 350 क्वार्टर कुल 63 लीटर कीमत 21,000/- रुपये की अवैध शराब जप्त कर आरोपिया गुड्डी बाई मेषकर पति स्व ब्रह्मा मेषकर उम्र 45 साल निवासी बालागंज नर्मदापुरम के विरुध्द अप.क्र. 867/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस टीम को घर की ओर आता देख अन्य आरोपी विवेक मेषकर पिता स्व ब्रह्मा मेषकर निवासी बालागंज नर्मदापुरम मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि हेमंत निशोद, उनि नंदलाल झरबडे, प्र.आर. पुष्पेन्द्र, रीतेश, विनोद, चालक आर.अरुण, आरक्षक गणेश, पंकेश, आशीष, रामकुमार, संतोष, कमलेश, गजेन्द्र, वैभव श्रीवास्तव, महिला आरक्षक प्रतीक्षा एवं शमीना ने इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

About The Author

Leave a Reply