NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शासकीय कन्‍या महाविद्यालय, इटारसी मैं छात्राओं को चंद्रयान–3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया गया एवं चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई                                                  

 

संवाददाता विकास गौतम शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में कार्यालय आयुक्‍त उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार चंद्रयान – 3 की लैंडिंग की लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर को साक्षी बनाने हेतु महाविद्यालय में समस्‍त प्राध्‍यापक/ कर्मचारी एवं छात्राओं को (ISRO OFFICIAL) यूटयूब चैनल के माध्‍यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में काफी उत्‍सुकता रहीं। भारतीय तिरंगा हाथ में रखकर महाविद्यालय की छात्राएं समय से पूर्व ही प्रसारण स्‍थल पर उपस्थित हुई। कार्यक्रम के पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने छात्राओं ने संबोधित करते हुए कहा कि‍ भारत का चंद्रयान – 3 आज इतिहास रचने वाला है, य‍ह हर भारतीय के लिये गर्व का क्षण है। यह मिशन भारत को विकसित बनाने के संकल्‍प को पूरा करने में मील का पत्‍थर सावित होगा। यह एक यादगार अवसर है जो हमारे देश के युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करेगा एवं युवाओं को वैज्ञानिक अन्‍वेषण के लिए प्रेरित करेगा। महाविद्यालय के भौतिक शास्‍त्र विभाग के डॉ. शिरीष परसाई ने बताया चंद्रयान –3 के उद्देश्‍य है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित एवं साफ्ट लैंडिंग कराना, रोवर को चंद्रमा पर भ्रमण का प्रदर्शन करना और यथास्थिति वैज्ञानिक प्रयोग करना। आपने लैंडर में उन्‍नत प्रोद्योगिकी तथा चंद्रमा पर लैंडिंग में होने वाली कठिनाईयो से संबंधित वैज्ञानिक तथ्‍यो से भी छात्राओं को परीचित कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्‍त शैक्षणिक स्‍टाफ/ समस्‍त कार्यालयीन कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने वैज्ञानिकों एवं समस्‍त देश वासियों को चंद्रयान – 3 की सफल लैंडिंग के लिये बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply