Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पुलिस स्मृति दिवस परेड की फुल ड्रेस एवं फाइनल रिहर्सल संपन्न।

1 min read

जिला ब्यूरो संजय मालवीय : पुलिस स्‍मृति दिवस परेड की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल शुक्रवार की सुबह पुलिस लाईन स्थित शहीद स्‍मारक प्रांगण में की गई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस स्‍मृति दिवस 21 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन जिले का समारोह पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली के मुख्‍य आतिथ्‍य में प्रात: काल 9 बजे पुलिस लाईन स्थित शहीद स्‍मारक प्रांगण में आयोजित होगा। आज पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने फुलड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस स्‍मृति दिवस की अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं का जायजा भी लिया। शुक्रवार को फायनल अभ्‍यास परेड का नेतृत्व सूबेदार विनय अडलक ने किया।

फुलड्रेस रिहर्सल के समय अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा एवं रक्षित निरीक्षक विजय दुबे एवं अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा निकाली जा रही देशभक्ति के गीतों की मधुर धुन के बीच शहीदों को पुष्‍पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आरंभ में पाल-बेयरर पार्टी द्वारा सम्‍मान सूची को स्‍मारक कोष में स्‍थापित किया गया और शहीद स्‍मारक को सलामी दी गई। लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 16 हजार फीट की ऊँचाई पर 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी, सब इन्सपेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तभी चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में 10 जवान शहीद हो गये थे। उन्‍हीं की स्मृति में यह दिवस देश की समस्त पुलिस इकाईयों द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष हमारे पुलिस 118 जवानों ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया है, जिसमें मप्र के 17 पुलिसकर्मी सम्मिलित हैं।

About The Author

Leave a Reply