NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

श्रद्धा और संकल्प:भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय नगर में डॉ. अंबेडकर को दी भावांजलि

​नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल द्वारा ग्वालटोली स्थित संजय नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।
​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन और उनके विचार युगों-युगों तक राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए जो मार्ग दिखाया है, भाजपा उसी पथ पर अग्रसर है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर उपस्थित रहे। इनके साथ ही पार्षद वंदना चुटिले, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, पार्षद सुषमा खत्री, प्रशांत पालीवाल, चंदन साहा,सुचित्रा यादव,कामलराव चव्हाण,संतोष मीना,मनीष परदेशी,सुमित गौर, दुर्गेश चौधरी, धनराज यादव, अमन चुटीले और अनिल अहिरवार,अखिलेश व्यास,विशाल दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

About The Author