Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री से मूंग खरीदी का किया आग्रह

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गुरुवार को भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर समत्व भवन में प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से  मुलाकात की। इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सम सम्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का आग्रह किया।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को याद दिलाया कि आपने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को गति प्रदान की है, आपने प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प की पूर्ति के लिए ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ के माध्यम से किसानों को अन्नदाता से ऊर्जा बनाने के लिए कार्य किया है। आपने कृषि आधारित उद्योगों को स्थापित करने के लिए किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये है। उनका दीर्घकालीन लाभ किसानों को प्राप्त होगा।

इसके साथ ही किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ पहुंचने के लिए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मूंग खरीदी प्रारंभ करने आग्रह किया।

 

About The Author

Leave a Reply