Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जिले मे विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि, समीक्षा एवं सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पहल

1 min read

नर्मदापुरम। जिले मे विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है  पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा द्वारा घटनाओं की समीक्षा करने पर पाया गया कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं मुख्यतः सिवनीमालवा से पिपरिया, सांडिया से मटकुली और पुराना NH 69 मीनाक्षी चौक से इटारसी के मध्य घटित हो रही है और इन मार्गों पर ही दुर्घटनाओं में मुख्यतः वृद्धि हुई है

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा ने माखन नगर और सोहागपुर थाना क्षेत्र के चिह्नित दुर्घटना स्थल का अवलोकन किया एवं घटना के तथ्यों, परिस्थितियों और सड़क की स्थिति की समीक्षा की

भ्रमण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात  संतोष मिश्रा, निरीक्षक अनूप उईके, निरीक्षक ऊषा मरावी और घटना के विवेचक गण घटना स्थल पर उपस्थित रहे

घटना स्थल की स्थितियों को देखते हुए घटनाओं की रोकथाम के दीर्घकालिक उपाय पर चर्चा की गई और सड़क इंजीनियरिंग से संबंधित बिंदुओं को चिन्हित किया जा कर सुधार, सड़क पर गड्ढों, रेडियम पेंट, शोल्डर भरवाने, साइनेज लगाने, रोड लाइनिंग और ब्लाइंड स्पॉट के परिशोधन हेतु संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी से पत्र व्यवहार करने के निर्देश डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा को दिए गए ।

इनका कहना है

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज माखन नगर और सोहागपुर की सीमा में सड़क दुर्घटना बहुल क्षेत्रों एवं कुछ गंभीर घटना के स्थलों का अवलोकन किया गया है, सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सड़क निर्माण एजेंसी मप्र सड़क विकास निगम को आवश्यक सुधार हेतु आदेशानुसार पत्र लिखा जाएगा , सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, चालानी कार्यवाही के साथ सड़क सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में लगातार प्रयास जारी हैं

संतोष मिश्रा, डी एस पी ट्रेफिक नर्मदापुरम

 

About The Author

Leave a Reply