NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शहर भर में बसंत पंचमी की धूम, स्कूलों, मंदिरों, कार्यालयों में हुई पूजा

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण


कलमकारों ने दी पुष्पांजलि, वाणी और ज्ञान की देवी से की प्रार्थना

नर्मदापुरम।

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शहर भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ विद्या, बुद्धि, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में मां सरस्वती के प्रकटोत्सव को विधि-विधान से मनाया गया।

इस वर्ष बसंत पंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शिव योग एवं महा सिद्धि योग का विशेष संयोग बना, जिससे पूजा का महत्व और भी बढ़ गया। विद्या की देवी के जन्मोत्सव को लेकर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं कार्यालयों और संस्थानों में कलमकारों ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

संस्थानों व कार्यालयों में कलमकारों ने किया मां सरस्वती का पूजन

शहर के पत्रकार भवन में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के पदाधिकारियों सहित अनेक पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

इसी क्रम में आईसीसी मॉल में भी कलमकारों द्वारा मां सरस्वती की आराधना की गई। वहीं चौहान निवास सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने मां की पूजा कर प्रसाद वितरण किया।

बसंत पंचमी के अवसर पर पूरा शहर भक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।

About The Author

Leave a Reply