Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

दीपों के प्रकाश के साथ प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लें- अखिलेश गुप्ता 

1 min read

नर्मदापुरम । पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति प्रेम का संदेश देते हुए, वृक्षों के साथ प्रकृति के प्रति अपनी सेवा और समर्पण का संकल्प लेकर सृष्टि सेवा संकल्प द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मी पूजन के साथ वृक्षों की पूजा कर दीपोत्सव कार्यक्रम AIM फॉर सेवा छात्रावास में मनाया गया।

कार्यक्रम में सृष्टि सेवकों ने वृक्षों की और उनके आसपास साफ-सफाई कर वहाँ रंगोली से सजाकर दीपक जलाये।बच्चो को बताया कि दीपावली तीन युगों का त्योहार है सतयुग मे क्षीरसागर के मंथन पर कार्तिक मास की अमावस्या के दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी माता महालक्ष्मी क्षीरसागर से प्रकट हुईं।

द्वापर में भगवान कृष्ण ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया और उसकी कैद से 16,000 कन्याओं को मुक्त कराया।

त्रेता युग में भगवान श्री राम 14 वर्षों के वनवास के बाद पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अपनी जन्मभूमि अयोध्या लौटे थे।

कार्यक्रम के समापन पर छात्रावास के सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा स्वेटर दिए गए एवं उनके साथ भोजन प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता के साथ ही सार्थक दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में में सृष्टि सेवक अमन गौर, नलिन पटेल, संदीप रावत, आशीष गुप्ता, हरिशंकर सोनी , भागीरथ आदि का विशेष सहयोग रहा।

About The Author