श्रम निरीक्षक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, श्रमिको को उनके बकाया वेतन का कराया भुगतान
नर्मदापुरम। जिले के ग्राम चपलासर में नाली निर्माण के कार्य में मजदूरी का कार्य बैतूल के 4 श्रमिकों से ठेकेदार विशाल चौधरी द्वारा कराया गया। ठेकेदार द्वारा बकाया वेतन नहीं मिलने पर परेशान होकर श्रमिकों द्वारा श्रम विभाग नर्मदापुरम में शिकायत दर्ज कराई गई। श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठेकेदार से संपर्क किया और श्रमिकों को 8 हजार रुपये का बकाया वेतन का भुगतान दिलाया। सभी श्रमिक होली के त्यौहार पर खुशी-खुशी वेतन लेकर अपने-अपने घर गये।
Related posts:
नपाध्यक्ष ने किया बीटीआई में बन रहे घाट का का निरीक्षण, कार्य को समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण करने ...
June 20, 2026मध्य प्रदेश
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सेवा सुरक्षा की मांग उठाई
June 19, 2026मध्य प्रदेश
श्रीमद् भागवत कथा में नटखट भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला पर झूमे श्रद्धालु, सुनाई गोवर्धन की महिमा
June 11, 2026मध्य प्रदेश
