NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नागरिकों ने किया गौ संरक्षण जन जागरण यात्रा का स्वागत

1 min read

रिपोर्टर शिवकुमार पटेल:-

सोहागपुर । गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौ संरक्षण यात्रा ग्राम साड़ियां से प्रारंभ होकर पिपरिया और आज सोहागपुर नगर में पधारी। जिसका स्थानीय बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। यात्रा में संत बालक दास जी त्यागी महाराज का उद्बोधन हुआ, साथ ही इस अवसर पर गृहस्थ संत पंडित प्रकाश मुद्गल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जीवन दुबे,विश्व हिंदू परिषद के शिवकुमार पटेल ने, रेवा सेवा भक्त मंडल के संयोजक बलराम पटेल यात्रा के संयोजक अभिषेक दुबे ने सभा को संबोधित किया।यात्रा में इंद्र कुमार दीवान बजरंग दल विभाग संयोजक श्रीकांत पटेल जिला सुरक्षा प्रमुख आशीष पुरोहित अधिवक्ता अखिलेश मालवी विक्रम रघुवंशी रामचंद्र यादव युवा गुर्जर विकास समिति के अध्यक्ष बृजेश पटेल मधुसूदन मुद्गल उपस्थित रहे।सभा का संचालन यश भार्गव ने किया। गौ संरक्षण यात्रा न्यू बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नए थाने के सामने से होते हुए मंगल भवन में रात्रि विश्राम किया।कल यह यात्रा सेमरी के लिए प्रस्थान करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.