Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा पर मां नर्मदा के तत्वों की स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा

1 min read

रिपोर्टर :- राजकुमार पटेल

बनखेड़ी। ग्राम मछेराकला, कामती,एवं माल्हनवाडा में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंद नगर द्वारा ग्राम विकास को ध्यान में रखते हुए मेरा गांव मेरा तीर्थ की संकल्पना को साकार करने के लिए बैठक संपन्न हुई । बैठक में शिक्षा स्वास्थ्यस्वावलंबन, गौ संरक्षण, मां नर्मदा के संरक्षण के विषय को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के पश्चात यह निर्णय लिया गया है कि ग्राम विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा पर मां नर्मदा के तत्वों की स्वच्छता का कार्य एवं मां नर्मदा के घाटों पर होने वाले भंडारों में प्लास्टिक मुक्त हेतु समाज से आग्रह करना नर्मदा के किनारो के ग्रामों में जागरण यात्रा लोगों से संवाद करने की योजना बनाई गई, साथ ही समीपस्थ नर्मदा घाटों पर युवाओं की टोली बनाकर नियमित स्वच्छता कार्य के लिए योजना तैयार की गई, प्रत्येक परिवार में एक-एक गौ माता का संरक्षण हो इस हेतु समाज से आग्रह करने की योजना पर विचार किया गया है वर्ष प्रतिपदा 30 मार्च से 30 अप्रैल तक भूमि सुपोषण अभियान के निमित्त बनखेड़ी ब्लॉक के सभी ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार की गई इस बैठक में  देवेंद्र पटेल,  कुमार साहब, बबलू पटेल, धर्मेंद्र पटेल, बलवान, अखिलेश पचौरी, नीलेश पटेल, बसंत यादव सुजय चौकसे आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें