NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

क्या इस बार भी पिपरिया से होगा भाजपा जिला अध्यक्ष

1 min read

रिपोर्टर संदीप पटेल :-

पिपरिया भाजपा संगठन ने नर्मदापुरम जिले में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसके बाद अब संगठन जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारी में जुट गया है। जिले में आधा दर्जन से भी अधिक इस पद के लिए दावेदार हैं। भोपाल में कल हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि सभी जिलों में 27 दिसंबर को जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी होना है सूत्रों की माने तो भोपाल की बैठक में एक बात सामने आई है कीजिन जिला अध्यक्षों का कार्यकाल 4 साल से अधिक हो चुका है वह जिला अध्यक्ष रिपीट नहीं होंगे इसके बाद नए दावेदारों में उत्साह देखा जा रहा है वही एक नाम सामने आ रहा है पिपरिया विधायक एवं सांसद के नजदीकी राकेश पालीवाल का नाम तेजी उभरता दिखा रहा है । वही नर्मदापुरम से हंस राय अखलेश खण्डेलवाल इटारसी से संदेश पुरोहित सहित अन्य दावेदारों ने अभी अपने पत्ते नही खोले है माना जा है चारो विधायक एवं 2 सांसदो का मत महत्वपूर्ण होगा इनमें से तीन विधायक और एक सांसद जिस्की तरफ होंगे उसका जिला अध्यक्ष बनना तय होगा। तो क्या एक बार फिर पिपरिया को मिल सकता है जिला अध्यक्ष अगर रिपीट होते हैं तो माधव अग्रवाल और अगर कोई नया बनता है तो क्या राकेश पालीवाल इस बात को लेकर शहर में चौक चौराहे पर तेजी से चल रही है

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.