Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनाई शेयरिंग वाली दीपावली 

1 min read

कन्हैयालाल वर्मा :- पंडित रामलाल शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दीपावली के अवसर पर शेयरिंग वाली दीपावली मनाने का निर्णय लिया । विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा शिक्षक के सहयोग से 3000 रुपए एकत्र किए ।एकत्र किए रूपयो से फल मिठाई एवं बिस्किट के पैकेट लेकर 18 विद्यार्थी स्कूल प्राचार्य सुधीर मिश्रा एवं शिक्षक मनोज दुबे के साथ बांद्राबान स्थित आसरा वृद्ध आश्रम पहुंचे ।वहां विद्यार्थियों ने वृद्ध जनों के साथ शेयरिंग वाली दीपावली मनाई। आश्रम संचालिका श्रीमती निर्मला मथानकर ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया ।विद्यार्थियों ने भजन गाकर वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया । विद्यालय के हेड बाय तनिष्क वर्मा, हेड गर्ल कुमारी सिमरन मालवीय एवं छात्र प्रतिनिधियों के इस कार्य की विद्यालय संचालक श्री अरुण शर्मा जी ने प्रशंसा की ।

About The Author

Leave a Reply