Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

15 दिवसीय श्री राम कथा व शतचंडी महायज्ञ के विशाल अनुष्ठान हेतु विशाल व भव्य कलशयात्रा निकली

1 min read

संवाददाता शैलेश महलवर :  गंजबासौदा में वेदांत आश्रम में समायोजित होने वाले 15 दिवसीय श्री राम कथा व शतचंडी महायज्ञ के विशाल अनुष्ठान की निर्विघ्नता पूर्वक समाप्ति एवं समस्त देवताओं के आवाहन के संदर्भ में एक विशाल व भव्य कलश यात्रा बड़े ही गाजे बाजे के साथ हितकारिणी धर्मशाला से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में माताएं बहनें और बेटियां पीले वस्त्र में सुसज्जित कलशों के साथ में मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा के में श्री गणेश की झांकी और उनके पीछे ध्वजों के साथ संत जगन्नाथ दास संस्कृत विद्यालय के ब्राह्मण बटुक आकर्षण के केंद्र प्रतीत हो रहे थे। घोड़े पर सवार संतों का सुशोभित करती हुई, इस कलश यात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

 

वाराणसी व वृंदावन के कलाकारों ने श्रीराधा कृष्ण व शिव पार्वती के रूप में मधुर भजनों की स्वर लहरियों के बीच नृत्य करते हुए आकर्षण का केंद्र रही।

भव्य एवं विशाल कलश यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से आई संकीर्तन मंडलीय अपने आप में ही मस्त आध्यात्मिक वातावरण का सृजन कर रही थी।

कलश यात्रा में बुंदेलखंड व राजस्थान के कलाकारों ने भी अपने नृत्य में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह फूल बरसा कर वेदांती महाराज का सम्मान किया गया। कलश यात्रा के मध्य श्रीराम कथा के गायक व वेदांत आश्रम के संस्थापक श्रीमद् जगतगुरु अनंतानंद द्वाराचार्य स्वामी डॉ रामकमल दास वेदांतीजी महाराज एक सुसज्जित रथ में सवार होकर चल रहे थे। कलशयात्रा में नगर व्यापारीगण व गणमान्य गण पत्रकार अपने इस्ट मित्रों के साथ बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply