NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

प्रतिवर्ष अनुसार डोल ग्यारस कार्यक्रम नगर बनखेड़ी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

1 min read

संवाददाता नीरज गोलिए नर्मदापुरम/ बनखेड़ी नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय घोष के साथ राम जानकी मंदिर से मुख्य बाजार राम रहीम चौराहा से होते हुए काली चौक से नगर परिषद होते हुए खेड़ापति नदी घाट ओल नदी में सभी डोल ग्यारस पर पालकी घाट पूजा कर विसर्जन किया गई तत्पश्चात परंपरागत नगर परिषद कार्यालय की समक्ष माननीय अध्यक्ष महोदय श्री हरीश मालानी द्वारा उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षद गणों की उपस्थिति में पूजन अर्चना कर कन्हैया जी की पालकी को विदा किया गया त्यौहार बनखेड़ी नगर में कई वर्षों से मनाया जाता है जिसमें नगर से अलग-अलग स्थान से कृष्ण जी की पालकी बनाकर निकली जाती है उक्त तिथि को माना जाता है कि कृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत घाट पूजा की गई थी कार्यक्रम में बनखेड़ी नगर के सभी नागरिक व माता बहनों ने पालकी शोभायात्रा में भाग लिया श्रद्धालुओं ने पालकी के नीचे से निकलकर अपनी व अपने नगर के रेवासियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की एवं जगह जगह पर पूजा अर्चना की गई l

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.