Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

Nagda News: 15 हजार रुपये लेकर दुल्हन की बहन बनी महिला गिरफ्तार

1 min read
15 हजार रुपये लेकर दुल्हन की बहन बनी महिला गिरफ्तार

15 हजार रुपये लेकर दुल्हन की बहन बनी महिला गिरफ्तार

Nagda News: पुलिस ने दुल्हन की बहन बनी महिला को गिरफ्तार करने के बाद दूसरे आरोपितों की तलाश शुरू की।

Nagda News: 15 हजार रुपये लेकर दुल्हन की बहन बनी महिला गिरफ्तार

पैसे लेकर दुल्हन की बहन बनी थी महिला।

HighLights

  1. शादी के बाद भाग गई थी दुल्हन।
  2. शादी के लिए ले लिए थे एक लाख पांच हजार रुपये।
  3. नागदा के बिड़ला मंदिर में युवती से की थी शादी।

Nagda News: नागदा जंक्शन  गवर्नमेंट कालोनी निवासी युवक की शादी महाराष्ट्र की एक गैंग ने रुपये लेकर करवाई थी। शादी के सात दिन बाद दुल्हन फरार हो गई थी। घटना के चार माह बाद रुपये लेकर दुल्हन की बहन बनी महिला को युवक ने रेलवे स्टेशन से पकड़कर पुलिस को सौंपा। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें

जानकारी के अनुसार सिद्धू चौहान निवासी गवर्नमेंट कालोनी की शादी नहीं हो रही थी। चौहान का संपर्क महाराष्ट्र नागपुर के दो-तीन लोगों से हुआ। उन्होंने चौहान की शादी करवाने की बात कही। 15 मई को चौहान महाराष्ट्र के मांगलिया गांव इन लोगों के साथ गया। वहां एक लड़की दिखाई जिसे चौहान ने मना कर दिया। इसके बाद नागपुर निवासी केके नामक व्यक्ति ने दूसरी लड़की दिखाई। वह उसे पसंद आ गई।

शादी के सात दिन बाद दुल्हन भाग गई

शादी के लिए एक लाख पांच हजार रुपये देने की बात कही गई। चौहान ने रुपये उन्हें देकर नागदा के बिड़ला मंदिर में युवती से शादी कर ली। शादी के सात दिन बाद दुल्हन घर से भाग गई थी। मोबाइल भी बंद कर लिया था। पीड़ित चौहान ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में नहीं की थी।

15 हजार रुपये दिए थे

शुक्रवार को दुल्हन की बहन बनकर आई महिला कौशल्या उर्फ बबीता स्टेशन पर दिखी। चौहान ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। महिला ने बताया कि उसे दुल्हन की बहन बनने के 15 हजार रुपये दिए थे। गैंग के सरगना का नाम केके बताया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 420, 34 में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

About The Author

Leave a Reply