Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज ने चलाया स्वच्छता अभियान

1 min read

नर्मदापुरम। रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति एवं पुरुषों द्वारा स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट के किनारे, सीढ़ियों एवं फर्श पर जमा कचरे की साफ-सफाई की गई। वहीं मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के बाद बिखरे फूल-माला, नारियल एवं अन्य पूजन सामग्री को एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।

समाज के सदस्यों ने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्रित किया और डस्टबिन में डालकर घाट को साफ-सुथरा रखने का प्रयास किया। इस अवसर पर नगर की प्रखर समाजसेवी श्रीमती सुमन वर्मा एवं मातृशक्ति अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। घाट पर पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु पूजन सामग्री एवं कचरा निर्धारित स्थान पर डालें, ताकि नर्मदा तट एवं धार्मिक परिसर की स्वच्छता बनी रहे।

स्वच्छता अभियान में केशवदेव वर्मा, सीबी खरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, श्रीमती सुमन वर्मा, प्रीति खरे, ममता तिवारी,रितु श्रीवास्तव विजय वर्मा, अशोक वर्मा, मनोज वर्मा, ऋषि श्रीवास्तव मंजुला वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, लालता प्रसाद, अदिति, गुड्डू वर्मा एवं श्रीमती जानकी सहित समाज के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

About The Author