Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

युवा संवाद में बोलीं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया : संविधान ही भारत की आत्मा, युवाओं को जानना चाहिए अपने अधिकार और कर्तव्य

1 min read

नर्मदापुरम। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को शासकीय पीएमश्री नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि संविधान ही भारत की आत्मा है। संविधान ने ही देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी जानना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

शासकीय पीएमश्री नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य रामकुमार चौकसे ने स्वागत उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की विधि विभागाध्यक्ष अपूर्वा वर्मा, विधि छात्रा कुमारी सरिता उइके एवं छात्र वात्सल्य कलोसिया ने संविधान के विषय में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष पं. दिनेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य विकास नारोलिया, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, दीपक माहलहा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पार्षद नरेन्द्र पटेल, एल्डरमैन संतोष मीना, केतार चौहान, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मन्नू साहू, चंचल राजपूत, सुचित्रा यादव, ज्योति डेहरिया, महेश सेन, नितिन यादव, योगेंद्र सोलंकी, सचिन तोमर, धर्मेंद्र जाट सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के व्याख्याता, छात्र-छात्राएं एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विधि के छात्र छात्राओं द्वारा संविधान आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई।

About The Author