छह दिन से आरटीओ परिसर में खड़ा हाइवा, ट्रांसपोर्टर ने की शिकायत
1 min read
नर्मदापुरम। नागपुर से बुधनी राखड़ लेकर जा रहे हाइवा को परिवहन विभाग की फ्लाइंग स्क्वाड ने जांच के दौरान 22 नवंबर को रोक लिया था। तब से वाहन आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा है। छह दिन बीतने के बाद भी वाहन नहीं छूटने पर अब मामला विवाद का रूप ले चुका है। ट्रांसपोर्टर ने विभागीय टीम पर 85 हजार रुपये नकद मांगने का आरोप लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है।ट्रांसपोर्टर सोहेल अख्तर सिद्दीकी के अनुसार, जांच के दौरान वाहन के दस्तावेजों में परमिट और टैक्स संबंधी कमियां बताई गई थीं। टीम ने 85 हजार रुपये नकद मांगे, लेकिन उन्होंने नियमानुसार ऑनलाइन चालान जमा करने की बात कही। उनका आरोप है कि ऑनलाइन भुगतान का विकल्प नहीं दिया गया और वाहन को परिसर में खड़ा करा दिया गया। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अब न्यायालय जाने की तैयारी की है।
इधर, आरटीओ प्रमोद कापसे का कहना है कि कार्रवाई के दौरान पीओएस मशीन काम नहीं कर रही थी, इसलिए ऑनलाइन जुर्माना जमा नहीं हो सका। वहीं फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी विभा उइके के मुताबिक, बिना परमिट चल रहे वाहन का चालान ऑनलाइन नहीं हो सकता था। ट्रांसपोर्टर को जब्ती और जुर्माने की प्रक्रिया की जानकारी दे दी गई है।
Related posts:

युवा संवाद में बोलीं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया : संविधान ही भारत की आत्मा, युवाओं को जानना चाहिए ...

गाडरवारा पीजी कॉलेज में संविधान गौरव दिवस पर युवा संवाद आयोजित

