Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

21 नवंबर को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के तत्वावधान में व्यापक वित्तीय समावेशन कार्यक्रम

1 min read

oplus_0

नर्मदापुरम। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के तत्वावधान में 21 नवंबर 2026 को नर्मदापुरम में वित्तीय संतृप्ति अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना तथा वित्तीय समावेशन को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय से कार्यकारी निदेशक ,अंचल कार्यालय भोपाल से अंचल प्रमुख  तथा भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक सहित अन्य बैंको से वरिष्ठ पदाधिकारीगण् की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वित्तीय समावेशन योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं तथा पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाना तथा वित्तीय जागरूकता के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा इस अभियान के माध्यम से वित्तीय समावेशन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के वंचित एवं पात्र वर्गों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ बनाने तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

 

About The Author