Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुर युवा मंडल के ‘सुरीला नर्मदापुरम’ ने पूर्व सैनिकों को ‘राष्ट्र सेवा सम्मान’ से किया सम्मानित

1 min read
 नेहरू पार्क में देशभक्ति गीतों के बीच हुआ सम्मान समारोह

नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा रविवार शाम नेहरू पार्क में आयोजित साप्ताहिक संगीत कार्यक्रम ‘सुरीला नर्मदापुरम’ इस बार देशभक्ति और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। कार्यक्रम में भारतीय सेना में सेवाएं देकर देश की सुरक्षा और सम्मान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नर्मदापुरम क्षेत्र के 70 से अधिक पूर्व सैनिकों को ‘राष्ट्र सेवा सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया उपस्थित रही। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने पूर्व सैनिकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। साथ ही उन्हें सम्मान पत्र भेंट कर राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं, त्याग और समर्पण के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई। पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पूरा नेहरू पार्क देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। संगीत कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशप्रेम और उत्साह से भर दिया। नर्मदापुर युवा मंडल के सचिव मनीष परदेशी ने बताया कि मंडल द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का प्रयास किया जाता है। इसी उद्देश्य से इस रविवार का ‘सुरीला नर्मदापुरम’ कार्यक्रम पूर्व सैनिकों को समर्पित किया गया और 70 से अधिक पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुर युवा मंडल के अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैनिक अपना जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर देते हैं। उनके त्याग, साहस, अनुशासन और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर पाते हैं। सैनिकों की सेवाएं केवल उनके कार्यकाल तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनका योगदान देश के इतिहास और प्रत्येक नागरिक के हृदय में सदैव सम्मान के साथ याद किया जाता है। पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय मातृभूमि की रक्षा में लगाया है। उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, सुमित गौर, सूरज तलरेजा, जितेंद्र सिंह राठौड़, हरीश मांझी, शशिकांत तिवारी , श्रीराम सगर सहित नर्मदापुर युवा मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक राजपूत ने किया तथा आभार कमलसिंह राजपूत ने व्यक्त किया। इस आयोजन के माध्यम से नर्मदापुर युवा मंडल ने संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए राष्ट्रसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता का संदेश दिया।

इन पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

राष्ट्र सेवा सम्मान कार्यक्रम में विजय सिंह राठौड़ , अवधेश बुधौलिया, दिनेश सिंह चौहान , रामेश्वर सिंह चौहान , सुरेंद्र सिंह राजपूत , देवेन्द्र सिंह राजपूत, सुनील बरदिया, योगेश चौरे, जितेंद्र कुमार यादव, राधेश्याम यादव, धनपाल सिंह तोमर, अरविंद सिंह तोमर, कौशल सिंह राजपूत, कन्हैया सिंह राजपूत, अजीत सिंह राजपूत, घनश्याम कुमार कीर, शेर सिंह कीर, ब्रजेश सिंह सोलंकी, ब्रजेश सिंह भदौरिया, रोहित सिंह भदौरिया, राकेश सिंह सोलंकी, प्रदीप सिंह तोमर, पवन सिंह राजपूत, राघव सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह यादव, बसंत कुमार ठाकुर, बलवंत सिंह राजपूत, दीपक घरामी, डॉ. कमलेश गौर, विजय शंकर यादव, बसंत यादव, कमलेश यादव, लक्ष्मण नरवरे, किशोर, नरेंद्र सिंह राजपूत, अनूप चौरे, राहुल पटेल,धनंजय कुमार, संतोष कुमार कश्यप, हरिमोहन मालवीय, राकेश चौरे, सतवंत सिंह राजपूत, गजराज सिंह सराठे, लक्ष्मीनारायण सिंह, जितेंद्र पुरोहित , मुकेश कुमार कीर, खेम सिंह सराठे, राजेंद्र कुमार सेन, ⁠अभिषेक तिवारी, मुकेश यादव, ⁠विक्की चौधरी, चन्द्रहास तिवारी, राकेश जाट, कमलेश सिंह राजपूत, मुकेश चौरे, राहुल पटेल, प्रदीप चौरे,भावनीश चौरे, अश्वनी चौरे, रजनीकांत पटेल, रामनारायण यादव, कैलाश उइके , कमलेश पटेल, अरुण पटेल, नर्मदा प्रसाद, निर्मल सिंह राजपूत, हरिओम राजपूत, ओमप्रकाश राणा, दिनेश ढागरे सहित अन्य पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें