Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सतर्कता जागरूकता सप्ताह- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने का अभियान- श्री गुप्ता

1 min read

एसपीएम में स्व सहायता समूह उत्पाद मेले का समापन

नर्मदापुरम। प्रतिभूति कागज कारखाना में सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन गरिमामयी तरीके से आयोजित किया गया। इसी क्रम में एसपीएम के कामगार कल्याण केंद्र मे दिनांक शनिवार और रविवार को दो दिवसीय स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का मेला लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक अमित कुमार ने फीता काट कर एवं माँ सरस्वती और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीपक प्रज्वलित कर किया गया था ।सयुंक्त महाप्रबंधक एवं सतर्कता जागरुकता सप्ताह समिति के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता तथा सुशासन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाने वाला एक देशव्यापी अभियान है। यह सप्ताह हर वर्ष उस सप्ताह में मनाया जाता है जिसमें भारत के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन आता है। सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता और उत्तम शासन मूल्यों का प्रतीक माना जाता है । इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि है। जिसमें विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सयुंक्त महाप्रबंधक जी के मोहन, अखिलेश गुप्ता, संजय भावसार, गोविन्द रघुवंशी, संजय उपाध्याय उपस्थित रहें।

स्व-सहायता समूह के मेले में लगे अनेक उत्पाद के स्टॉल

स्व सहायता समूह के मेले में अचार, पापड़,मुरब्बे, दीपावली पूजन सामग्री, गौ उत्पाद, दीपक, अगरबत्ती, शुद्ध शहद, देशी घी,विभिन्न सजावट के सामान लगभग 50 स्टाल पर उपलब्ध करवाए गए थे। मेले में गृह उद्योग प्रतिष्ठान, स्मार्ट स्व सहायता समूह, माँ गृह उद्योग,, सासा बाय श्वेता , श्री अन्ना, साउथ इंडियन कैफे, कला कृति आर्ट, वैशाली गृह उद्योग, कुबेर स्व सहायता समूह, मेकलसुता स्व सहायता समूह, स्पाक गृह उद्योग, अमृतश्री गृह उद्योग, आरसे देसी प्रॉडक्ट फार्मिंग,आर्ट शाला, जिंदगी जनकल्याण शिक्षण समिति आदि ने अपने स्टाल लगाए।
उल्लेखनीय है कि इस मेले का उद्देश्य गाँव को आर्थिक प्रगति से जोड़ना तथा स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही इस प्रकार के आयोजन से लोकल फ़ॉर वोकल, स्वदेशी एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहित भी करना था।
इस मेले का आयोजन से एस पी एम के कर्मचारियों के साथ ही नर्मदापुरम के नागरिको ने भी उत्पादों की जमकर खरीददारी की एवं उत्पादों की सराहना की।

सभी ने ली सत्य निष्ठा की शपथ

कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने मिलकर नागरिकों के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ ली, बाद में सभी स्व सहायता समूहों को प्रमाणपत्र दिए गए एवं उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।
इस कार्यक्रम में प्रतिभा गौतम, सुरेश अहिवासी, प्रमोद दुबे, नंद किशोर, नरेंद्र , सौरभ, रमेश, अनूप श्रीमति चित्रा हरने (गृह उद्योग प्रतिष्ठान) का विशेष सहयोग रहा।

About The Author