Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज ने चलाया स्वच्छता अभियान, मातृशक्ति ने संभाली सफाई की कमान

1 min read

नर्मदापुरम। अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति एवं पुरुषों ने रविवार को सेठानी घाट स्थित चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अभियान के दौरान घाट पर बिखरे कचरे, फूल-मालाओं एवं अन्य पूजन सामग्री को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला गया तथा घाट परिसर की साफ-सफाई की गई। इस मौके पर सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी विजय वर्मा ,नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा , अशोक वर्मा, सीबी खरे , मनोज वर्मा, सुनील राय , सुमन वर्मा, प्रीती खरे, मंजू वर्मा, प्रिया श्रीवास्तव , ममता तिवारी ,अदिति , लालता प्रसाद ,ईरा वर्मा , ज्योति वर्मा, जानकी , रितु श्रीवास्तव, ऋषिकेश श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस मौके पर प्रोफेसर ईरा वर्मा ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों के बाद देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सेठानी घाट एवं कोरी घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विसर्जन के बाद कई लोग फूल-मालाएं एवं अन्य पूजन सामग्री घाट पर ही छोड़ जाते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। इसी को देखते हुए कायस्थ समाज ने पहल करते हुए चित्रगुप्त घाट की सफाई की।

मातृशक्ति से की सहभागिता की अपील

मातृशक्ति अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत बननी चाहिए। मातृशक्ति समाज में जागरूकता लाने और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

दिया स्वच्छता का संदेश

इस अवसर पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विजय वर्मा ने कहा कि “नर्मदा घाट हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। इनकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। धार्मिक आयोजनों के बाद फूल-मालाएं और पूजन सामग्री घाट पर नहीं छोड़नी चाहिए, बल्कि उन्हें निर्धारित स्थान या डस्टबिन में डालना चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की छोटी-सी पहल भी स्वच्छ और सुंदर घाट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

About The Author