शा. पीएम श्री हाई स्कूल ग्वालटोली की छात्राओ ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
1 min read
नर्मदापुरम । शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल ग्वालटोली की छात्राओ द्वारा जिला स्तर पर कालिदास समारोह में नृत्य -नाटिका की प्रस्तुति की गई जिसमे स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया छात्राओ द्वारा मेघदूतम (कालिदास कृत रचना )नृत्य -नाटिका की प्रस्तुति की गई इस नाटिका मे कुमारी मानवी वर्मा , साक्षी वर्मा, मयूरी बाठोरे , पलक नरवारे, अनामिका, रोशनी मीना , नीलम मीना , अनन्या धुर्वे, गौरी कौर, प्रेमजीत कौर, खुशी कटारे , प्रबसि यादव क़े द्वारा संस्कृत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। छात्राओ ने श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती ममता मिश्रा व श्रीमती आशा मांडलें,श्रीमती प्रभा यादव क़े मार्गदर्शन मे प्रस्तुत की गई, शाला परिवार की ओर से समस्त छात्राओ को शुभकामनायें प्रेषित की गई ।
