सेवा संकल्प अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला की लगी प्रदर्शनी
1 min read
नर्मदापुरम। सेवा संकल्प अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत” चित्र कला की प्रदर्शनी का आयोजन पी. एम. श्री. शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली में किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधी श्रीमती रजनी यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव भारतीय जनता पार्टी नगरमंत्री कमल राव चव्हाण अतिथि रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती माता का पूजन एवं अतिथि का सम्मान किया गया। बच्चों ने विकसित भारत को लेकर चित्र बनाएं थे जिसकी आज शाला में प्रदर्शिनी लगाई गई। अतिथियों ने छात्र छात्रों द्वारा बनाई चित्रकला की प्रशंसा की एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन मनोज शुक्ला एवं आभार श्रीमती प्रभा यादव ने किया । इस अवसर पर श्रीमती सविता शर्मा,श्रीमती मीनाक्षी सोनी, राहुल धुवेॅ,श्रीमती ज्योति वर्मा,श्रीमती पार्वती गौर,श्रीमती राहुल पुरोहित,आयुष खापरे, श्रीमती प्रभा यादव आदि उपस्थित रहे ।

