Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 1054 विद्यालयों में चित्रकला एंव भाषण प्रतियोगिता हुई।

1 min read

नर्मदापुरम।सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिले के शासकीय माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री के 618 विद्यालयों में चित्रकला एंव भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा जिले में संचालित कक्षा 6 से 12 के 436 अशासकीय विद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगित में जिले के कुल 1054 विद्यालयों में चित्रकला एंव भाषण प्रतियोगिता संचालित हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के समस्त 7 विकास खण्डों में लगभग 105000 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। यह प्रतियोगिता माननीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों के पालको की उपस्थिति में विद्यालयों में सम्पन्न हुई। दिनांक 21.09.2026 को सभी विद्यालयों में इस चित्रकला प्रतियोगिता में बनाये गये चित्रों को प्रदर्शन हेतु लगाया जावेगा। जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति के द्वारा शासकीय कन्या उमावि नर्मदापुरम एवं शासकीय कन्या उमावि जुमेराती का निरीक्षण किया गया एवं इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

About The Author