Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

प्राचीन श्री दाऊजी मंदिर (सेठानी घाट) में धूमधाम से मना बलदाऊजी जन्मोत्सव, भजनों की बही रसधारा

1 min read

नर्मदापुरम। पवित्र मां नर्मदा के पावन सेठानी घाट स्थित प्राचीन श्री दाऊजी का मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदेव (बलदाऊजी) महाराज का पावन जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को आयोजित इस भव्य जन्मोत्सव में सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भजन गायिका आशा राजपूत ने बांधा समां

मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक एवं भजन संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती आशा राजपूत ने भगवान के एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। “जय श्री राधे” के जयकारों के बीच प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।

संगत कलाकारों की शानदार जुगलबंदी भजन कार्यक्रम के दौरान वाद्ययंत्रों और संगत पर नगर व क्षेत्र के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया

कलाकारों की मधुर धुनों और तालमेल ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आरती व महाप्रसाद के साथ हुआ समापन कार्यक्रम के अंत में भगवान बलदाऊजी और ठाकुर जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई। आरती के पश्चात उपस्थित सभी धर्मप्रेमी बंधुओं व श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं दर्शनार्थियों ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया।

 

About The Author