सेवा संकल्प अभियान में मातृशक्ति ने जलाए 151 दीप
1 min read
नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम को वार्ड 15 में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से 151 दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। दीपों की रोशनी से वार्ड का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से जनभागीदारी के साथ सेवा कार्यों को गति देने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर पार्षद निर्मला हंस राय, मनोरमा बागड़ी, उर्मिला चौबे, शांति राय, ज्योति श्रीवास्तव, मंजू व्यास, प्रीति राय, नीता डोंगरे, प्रभा तोमर, गायत्री दुबे और सीता मालवीय सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
