Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मैहर मैं हिन्दी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय काव्य महोत्सव

1 min read

नर्मदपुरम। समाजसेवा, कला, साहित्य,संस्कृति को सर्मपित संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति व्दारा हिन्दी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एंव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के किशोर करैया केप्टिन बताया की माँ शारदा के पावन धाम मैहर मे देश के सुप्रसिद्ध, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एंव स्थापित कवियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के सानिध्य में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर १३ सितंबर को अखिल भारतीय कवि समागम एंव सम्मान समारोह दयाल श्री गार्डन मैहर मे आयोजित किया जा रहा है। समिति के हंस राय ने बताया की आयोजन मे देश के विभिन्न प्रांतों से 75 कवि,साहित्यकारो को आंमत्रित किया गया है। केप्टिन करैया ने बताया की इस अवसर पर उपस्थित कवियों के काव्य पाठ उपरांत सभी कवियों का अतिथियों की उपस्थिति मे समिति व्दारा साहित्य गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

 

About The Author