Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र को ‘साहित्य गौरव सम्मान

1 min read

नर्मदापुरम। शिव संकल्प साहित्य परिषद, नर्मदापुरम् द्वारा नर्मदा महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र को डॉ. आर.पी. सीठा स्मृति साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने डॉ. मिश्र को शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पं. अजय दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भारतीय काव्यशास्त्र के विशेषज्ञ डॉ. मिश्र को रस-सिद्धांत पर तुलनात्मक लेखन के लिए डी.लिट. की उपाधि प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके दो सौ से अधिक शोधपरक एवं साहित्यिक आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। अपनी विशिष्ट व्याख्यान शैली और विषय की गहन प्रस्तुति के कारण उन्होंने प्रभावशाली वक्ता के रूप में अलग पहचान बनाई है। डॉ. मिश्र ने देश-विदेश में आयोजित विभिन्न साहित्यिक गोष्ठियों एवं आयोजनों में अध्यक्षता और सहभागिता की है। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें मिला यह सम्मान साहित्य जगत में उनके सतत योगदान का सम्मान माना गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक पं. गिरिमोहन गुरु ‘नगरश्री’ ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, बाबूलाल कदम, सुभाष यादव, अखिलेश गुरु सहित साहित्य एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author