Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुर युवा मंडल की अनूठी पहल, 50 से अधिक स्कूलों में पहुंचकर गुरुजनों का किया सम्मान 

1 min read

oplus_32

नर्मदापुरम ।  भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा शनिवार को शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान 50 से अधिक स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर करीब एक हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं को ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। नर्मदापुर युवा मंडल के सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर गुरुजनों से मुलाकात की और उनके प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम संयोजक सुंदरम अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। करीब एक हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं को ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ देकर उनके योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने सेमेरिटन्स स्कूल पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया। वहीं नर्मदापुर युवा मंडल सचिव मनीष परदेशी ने शांतिनिकेतन स्कूल पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ प्रदान किया। नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष और पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं। एक शिक्षक की भूमिका समाज और राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान नर्मदापुर युवा मंडल सचिव मनीष परदेशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और जीवन मूल्यों की शिक्षा देते है। नर्मदापुर युवा मंडल की ऒर से स्कूलों में अथिति के रूप में पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा , पार्षद तेजकुमार गौर , समाजसेवी हरि शर्मा , सिख समाज प्रमुख सुरेंद्र सिंह, पार्षद चंद्रमोहन परिहार , अधिवक्ता मनोज यादव , कमल राव चव्हाण , अखिलेश व्यास , मुन्ना पठान , देवीसिंह राजपूत , माखन मीना, राजेश रायकबार , प्रतिमा करकरे , छाया खंडेलवाल , मोनिका गुप्ता संगीता परिहार , काजल गुप्ता , कोमल , सुलेखा राजपूत , राजू बाबरा , रहमान खान ,  सौरभ परदेशी , हरि सेवरिया , पंकज गुजरती , सुमित गौर, प्रवेश सोनी , समीर सवालाख , अखिलेश निगम , ऋषभ शुक्ला , सुरेंद्र चौहान , हर्ष सराठे , सहित अन्य गणमान्य और समाजसेवी पहुंचे।

About The Author

आपसे छूटी खबरें