‘कर्तव्य पथ युवा समाज’ ने केंद्रीय जेल परिसर स्थित शहीद स्मारक पर दी अमर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि
1 min read
नर्मदापुरम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘कर्तव्य पथ युवा समाज’ द्वारा केंद्रीय जिला जेल नर्मदापुरम परिसर स्थित शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए कृतज्ञता व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों के शौर्य, त्याग और शहादत को नमन किया गया। उपस्थित जन द्वारा लगाए गए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा जेल परिसर गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के त्याग के कारण ही आज हम सब स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। युवाओं को अमर बलिदानियों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। जेलर प्रहलाद सिंह बारखाने , सुश्री विजया कदम वरिष्ठ अधिवक्ता, वरिष्ठ समाजसेवी आत्माराम यादव, रूपेश राजपूत (अध्यक्ष, भाजपा नर्मदापुर मंडल, नितेश खंडेलवाल (नगर अध्यक्ष, व्यापारी संघ), समीर जयसवाल कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता चंदन साहा द्वारा किया गया कार्यक्रम में पार्षद संतोष मीना, कमल राव चव्हाण, तपेश गौर, जसप्रीत कौर, रितेश विश्कर्मा, प्रवीण यादव, संजेश राजपूत, सर्वजीत विशवास, संजय रैकवार, सुन्दरम अग्रवाल, आशीष सिंह, दयाल विश्वास, प्रीतम चक्रवर्ती, शुभम वर्मा, दीप्ति विश्वकर्मा, राजू मिश्रा, निलेश शर्मा, सुरेंद्र मीणा, माधव हरने, विवेक गौर, नितिन यादव, प्रशांत गोहले आदि उपस्थित रहे ।
