Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा ,02 प्रकरण में  न्यायालय द्वारा 30,200/- रु का जुर्माना।

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ( भा0पु0से0) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिग अभियान में थाना देहात पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है ज्ञात हो कि दिनांक 03/08/26 एवं 09/08/26 को वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP05/ZA 2686 एवं वाहन क्रमांक MP05/ZG 7532 की चेकिंग के दौरान वाहन चालक शराब के नशे में होना पाया गया | जिस पर थाना देहात नर्मदापुरम द्वारा उक्त दोनों वाहन के चालको के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया था । न्यायालय द्वारा आज उक्त दो वाहन क्रमांक MP05/ZA 2686 के चालक पर 15,200/- एवं वाहन क्रमांक MP05/ZG 7532 के चालक पर 15,000/- रु के जुर्माने से दंडित किया गया है ।

About The Author