Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कलेक्टर के निर्देश पर नपा ने की कार्रवाई, नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाया 

1 min read

नर्मदापुरम्। कलेक्टर के निर्देश पर आज नगरपालिका की टीम द्वारा नाली पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नाली पर किए गए अतिक्रमण नगरपालिका की टीम द्वारा हटाया गया। साथ ही दो पक्षों के विवाद को सुलझाने के लिए मौका ए मुआयना भी किया गया।

स्वच्छता नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि जनसुनवाई में पहुंची शिकायत के निराकरण पर वार्ड क्रमांक 30 में अतिक्रमण कर नाली पर कब्जा किया गया था। जिसे हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, तहसीलदार सुनील शर्मा, आरआई गजेंद्र जाट उपस्थित थे। श्री तिवारी ने बताया कि वहीं दो पक्षों में जगह को लेकर चल रहे विवाद की स्थिति में स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें नगरपालिका कार्यालय में समस्त दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

About The Author