Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शातिर चोर 24 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में चोरी गया मसरुका 1,50,000/- रुपये बरामद

1 min read

नर्मदापुरम।पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतवाली जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।
थाना कोतवाली पर दिनांक 15/07/2026 को फरियादी महेन्द्र कहार पिता पुरालाल कहार उम्र 30 साल निवासी कालिका नगर नर्मदापुरम ने अपने घर के मैन गेट का कुंदा तोड़कर घर के अंदर से 1,50,000/- रुपये चोरी किये जाने की रिपोर्ट की थी। जिस पर थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 658/26 धारा 331(3), 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही सदानंद कहार पिता महेश कहार उम्र 37 साल नि. अमृत अस्पताल के बगल में कमिश्नर कालोनी स्थाई पता शैलजा कालोनी नवीन जेल के पास नर्मदापुरम से पूछताछ की जिसमें संदेही ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किया गया मसरुका अपने किराये के मकान में लोहे की अलमारी में छुपाना बताया। जो संदेही की निशादेही पर किराये के मकान से 1,50,000/- रुपये बरामद किये। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी सदानंद कहार पिता महेश कहार उम्र 37 साल नि. अमृत अस्पताल के बगल में कमिश्नर कालोनी नर्मदापुरम स्थाई पता शैलजा कालोनी नवीन जेल के पास नर्मदापुरम कार्यवाही में निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला, उपनिरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, संदीप शर्मा, आरक्षक पंकेश बघेला, अविनाशी हारोड़े, हरीश डिगरसे, राजकुमार कीर, रोहित चौकीकर, रामकुमार वर्मा, एवं दीपेश सोलंकी मुख्य भूमिका की रही ।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें