Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें – प्रीति शुक्ला

1 min read

नर्मदापुरम। नर्मदापुर मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडल पदाधिकारियों ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है तथा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जारी हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मासिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “मन की बात”, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय बैठकों में बूथ समितियों के साथ-साथ क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल मंत्र है “बूथ जीता, चुनाव जीता”, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों से भी शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी 5 जुलाई को होने वाले जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दीं।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद और नियमित बैठकों से ही संभव है। बैठकों और चर्चाओं के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की बेहतर योजना बनाई जाए। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जयंती के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी चरणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के प्रसारण के बाद प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों के सभी सदस्यों को सक्रिय करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं पुण्य स्मृति वर्ष के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता अपेक्षित है। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि एक जुलाई से सात जुलाई तक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर मंडल की बैठकें की जा रही हैं।

बैठक का संचालन नगर मंत्री सुमित गौर ने एवं आभार नगर उपाध्यक्ष सुचित्रा यादन ने माना। इस दौरान मनोहर बडानी, अमित महाला, विकास नारोलिया, राहुल ठाकुर, नंदकिशोर यादव, चंदन साहा, सचिन तोमर, योगेन्द्र राजपूत, दौलत यादव चंचल राजपूत दुर्गेश चौधरी सुंदरम अग्रवाल, दुर्गेश मिश्रा, हीरामणि भावसार, संजीव मालवीय, रेखा यादव, गिरजेश मिश्रा, सिमरन रैकवार, अतुल भण्डारी, अजय रतनानी, पंकज पाण्डे, रजनी यादव, नितिन यादव राकेश सराठे, सुरेन्द्र चौहान, रेखा रघुवंशी, रिषभ शुक्ला, अमन चुटीले, विपुल यादव गोविंद यादव सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author