Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सीएमओ ने ली जल प्रदाय और राजस्व शाखा की बैठक कर की वसूली शतप्रतिशत करने के दिए निर्देश 

1 min read

नर्मदापुरम । कर वसूली की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा राजस्व शाखा, जल प्रदाय शाखा सहित के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली। साथ ही कर वसूली में तेजी, अवैध नल कनेक्शन को वैध करने आदि के निर्देश दिए। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि परिषद के निर्णय अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री देशमुख द्वारा बैठक के दौरान अवैध नल कनेक्शन से जलकर वसूली, राजस्व शाखा को वर्ष 2026-2027 चालू वर्ष व बकाया वर्ष की शतप्रतिशत वसूली एवं समस्त करो की वसूली करने तथा अवैध नल कनेक्शनों के वैधीकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में उपयंत्री आयुषी रिचरिया, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, कार्यालय अधीक्षक सहायक राजस्व निरीक्षक शेख अकबर, दाताराम सगर, सुनील अवस्थी, दिलावर बेग, शैलेंद्र साहू, राजेश दीवान, मयंक चौबे, राजकुर, दुर्गेश सोनिया, योगेश पटेल, रवि सूर्यवंशी, उपदेश गौर,अमन मिश्रा व समस्त राजस्व शाखा व जलप्रदाय शाखा उपस्थित रहीं।

 

About The Author