NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

“सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

नर्मदापुरम। आज दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशनानुसार तथा पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम के नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहे समग्र साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत साइबर जागरूकता रथ का शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के समस्त अनुभागों और थाना क्षेत्रों में सायबर जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया । जागरूकता रथ द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रकारों तथा उनसे बचने के प्रभावी उपायों के प्रति जागरूक, विशेषकर बुजुर्ग, विद्यार्थी, व्यापारियों और बैंकिंग लेन-देन करने वाले नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा।

जागरूकता रथ प्रतिदिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अनुभागों में भ्रमण करेगा । व प्रत्येक स्थान पर थाना स्टाफ द्वारा सार्वजनिक सभा, बाजार, शैक्षणिक संस्थान, बैंक शाखाएँ और अन्य संवेदनशील स्थानों पर साइबर सुरक्षा से संबंधित सत्र आयोजित किया जाएगा।

नागरिक किसी भी साइबर संबंधित घटना/संदेह की सूचना अपने नजदीकी थाना में दे सकते हैं अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल/हॉटलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। या राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

“डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना आज हर नागरिक की ज़रूरत है। ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के माध्यम से हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति सरल और उपयोगी सावधानियाँ अपनाकर साइबर अपराध से सुरक्षित रहे। किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करें — समय पर रिपोर्टिंग से अपराधियों को रोका जा सकता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल, सायबर सेल प्रभारी प्रवीण मालवीय सहित साइबर सेल टीम व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

About The Author