Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब 80.28 लीटर एवं एक कार टाटा टियागो जप्त ।

1 min read

नर्मदापुरम। मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार में अवैध शराब लेकर भोपाल तरफ से लेकर नर्मदापुरम आ रहा है। सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के निर्देशन में थाना देहात की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान रेत स्टाक के पास कुलामड़ी बायपास रोड पर गाड़ी आने के कुछ समय पूर्व पहुंचकर इंतजार करते बतायी पहचान की गाड़ी आते देख गाड़ी को रोककर गाड़ी में बैठे व्यक्ति को उतारकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम चंद्रेश गौर पिता स्व.द्वारका प्रसाद गौर उम्र 36 साल नि. म.नं. 235 सी सेक्टर सर्वधन कालोनी कोलार भोपाल का होना बताया,चंद्रेश गौर के कब्जे के वाहन सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार क्रं.MP04CT7529 को तलाश करने पर उक्त कार की डिक्की में देशी मदिरा शराब की 09 पेटी खाकी के कार्टून की भरी मिली, कुल 446 क्वाटर देशी मदिरा शराब जूमला 80.28 लीटर कुल कीमती मशरुका 3,55,000/-रूपये की मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का दंडनीय पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । कार्यवाही में सराहनीय भूमिका  निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात, उनि खुमान सिंह पटेल,सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धुर्वे, संदीप कटारे ,जितेंद्र नरवरे, चालक आर. राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

About The Author