Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से की भेंट, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश, बांटी भजन साम्रगी 

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए आगंतुकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने प्राप्त आवेदनों एवं जनसमस्याओं पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन प्रदान किया।

सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य जनसेवा है और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता तथा संगठन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से जनसंपर्क बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राघव भजन मंडल, राघव नगर रसूलिया की सदस्य मोनिका चौहान, संगीता चौहान, मोनिका जोशी, कृष्णा पाठक एवं नीलिमा निमाड़े को भजन सामग्री भेंट की गई। भजन मंडल की सदस्यों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सांसद श्रीमती नारोलिया ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी सुझावों एवं समस्याओं को सुना तथा संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और निरंतर सक्रियता पर आधारित है।

 

About The Author