Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अवैध सट्टे के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार ।

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा खिलाने और खेलने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को दिनांक 22 जून 2026 को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी, मीनाक्षी चौक के पास, बालागंज, जय स्तंभ चौक, गुप्ता ग्राउंड के पास और बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोग चोरी-छिपे अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) द्यूत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं पूर्व से रिकॉर्डशुदा आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 28 हजार रुपये नगद, सट्टा सामग्री और 85 हजार रुपये कीमत के 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 2 लाख 13 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रीतम जाटव, दयाचंद उर्फ करण, सुनील सोनी, नीरज सोनी, रमनलाल जाटव, राजकुमार कहार, शंकर वर्मा, शिवनारायण वाथरे, राजेश कहार, जय किशन अग्रवाल, सतीश केवट, सालिकराम कीर, मोहम्मद यूसुफ और रोशन कहार शामिल हैं।

इस कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उप निरीक्षक हेमंत निशोद, उप निरीक्षक विशाल नागवे, उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक रीतेश यदुवंशी, प्रधान आरक्षक इमरत सिंह सहित आरक्षक हरीश, अविनाशी, पंकज, गजेन्द्र, पंकेश, आनंद, भिक्कू, मनीष, संतोष, रोहित, रामकुमार, धर्मेन्द्र और राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

About The Author